होम बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम राजनीति हेल्थ

---Advertisement---

Bihar News: हरिनगर गांव में पैसे के विवाद पर 10 घायल, 12 गिरफ्तार

On: February 4, 2026 1:25 PM
Follow Us:
Bihar News हरिनगर गांव में पैसे के विवाद पर 10 घायल, 12 गिरफ्तार
---Advertisement---

Bihar News: ख़बर बिहार के दरभंगा जिले से हैं जहां कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला थाना में दर्ज हुआ हैं . 31 जनवरी 2026 की रात एक पैसे के लेनदेन और जमीनी विवाद को लेकर 10 से अधिक लोग घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में हरिनगर गांव के सभी ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर सामूहिक रूप से SC/ST ऐक्ट के तहत भी एफआईएर दर्ज की गई है। वैसे बिरौल डीएसपी ने पैसा का लेन देन का विवाद बताया हैं.

दरअसल कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की कुछ लोग घर में घुसकर मारपीट और हमले किया गया जिसका जिसका विडियो भी वायरल हैं इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे . पुलिस ने बताया कि यह मामला पैसे के लेनदेन से संबंधित है, लेकिन इसे जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है।वही थाना में असर्फी पासवान के दिये आवेदन में लगभग पूरे गांव को अभियुक्त बनाया गया हैं जिसमें गांव के 70 ब्राह्मण लोगों को नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों लोगों को अभियुक्त बनाया हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव निवासी हेमंत झा का मकान निर्माण कराया था। मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं। कई बार पैसे की मांग किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

आरोप है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, बाबू साहब झा, जगन्नाथ झा, अमित कुमार झा समेत कई लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और लाठी-डंडे व पगारिया से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में घर में मौजूद महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हो गईं।घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले और अफरा-तफरी का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: JPSC में आयु सीमा संशोधन को लेकर देवेंद्रनाथ पहुंचे लोक भवन

बिरौल डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने बताया की कुशेश्वरस्थान के हरिनगर में विवादित घर में घुसकर मारपीट और हमले की घटना सामने आई, जिसमें 10 लोग घायल हुए।पुलिस ने बताया कि यह मामला पैसे के लेनदेन से संबंधित है, लेकिन इसे जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस पर भी एक व्यवसायी द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment