Mumbai News: एक्ट्रेस और मॉडल इशिका टोरिया को भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक्सक्लूसिवली साइन किया है। यह साइनिंग इशिका के करियर में एक नया और अहम पड़ाव है।
इशिका टोरिया (Ishika Toria) वर्ष 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और बाद में गुजराती इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई. इशिका ने दो गुजराती फिल्मों — ‘लव नो भवाड़ो’ और ‘3 चक्करम’ — में अभिनय किया है. इसके साथ ही वह 80 से अधिक गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं और कुछ पंजाबी गानों में भी काम कर चुकी हैं.
इसके अलावा इशिका कई रैंप शोज़ और फैशन इवेंट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उनकी मौजूदगी को खासा सराहा गया है.
इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार (Ratnakar Kumar) ने कहा,
“इशिका टोरिया में टैलेंट, मेहनत और स्क्रीन प्रेज़ेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. उन्होंने कम उम्र में इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है. हमें पूरा भरोसा है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले वह और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स करेंगी और दर्शकों को पसंद आएंगी.”
वहीं, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जुड़ने पर इशिका टोरिया (Ishika Toria) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,“वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जैसी बड़ी और प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया.
यह भी पढ़ें: Bihar News: हरिनगर गांव में पैसे के विवाद पर 10 घायल, 12 गिरफ्तार
आने वाले समय में मैं दर्शकों के लिए कुछ खास और यादगार काम लेकर आऊंगी.”वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के साथ इस नई शुरुआत को लेकर इंडस्ट्री में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है, और माना जा रहा है कि इशिका टोरिया जल्द ही कई नए म्यूजिक और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी.



